पलामू

जयराम महतो जल्द आएंगे पलामू : मेहता

ख़बर को शेयर करें

पलामू: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष एवं डुमरी विधानसभा के विधायक जयराम महतो बहुत जल्द पलामू प्रमंडल का दौरा कर सदस्यता अभियान आरंभ करेंगे। उक्त बातें पलामू जिला अध्यक्ष दिलीप मेहता ने प्रेस कांफ्रेंस कर कही। 15/3/2025 को टाइगर जयराम महतो से मुलाकात कर पलामू में सदस्यता अभियान शुरुआत करने का आग्रह किया जो कि पूरे राज्य में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। टाइगर जयराम महतो ने हमें आश्वत किया कि यह शुभ काम का आज शुरुआत हो रहा है और इसका विधिवत शुरुआत पलामू से किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के सभी केंद्रीय पदाधिकारी गण के साथ-साथ केंद्रीय प्रवक्ता ओंकार नाथ जयसवाल डाल्टनगंज विधानसभा पूर्व प्रत्याशी अनिकेत मेहता पलामू जिला सचिव विकास यादव गढ़वा जिला सचिव सह जिला अध्यक्ष प्रभारी विकास पासवान समेत 24 जिला के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।