

गढ़वा: जिले में संगठन को मजबूती देने और सदस्यता अभियान की समीक्षा करने के उद्देश्य से जिला संयोजक मंडली की बैठक मंगलवार को कल्याणपुर स्थित पूर्व मंत्री के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव, ताहिर अंसारी मुख्य संयोजक तनवीर आलम समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
साथ ही, यह भी निर्णय लिया गया कि जो बूथ एवं पंचायत कमिटियां अभी तक नहीं बनी हैं, उनका जल्द से जल्द गठन एवं पूर्ण गठन किया जाए और उनकी पंजी तैयार कर कार्यालय में जमा की जाए।
बैठक में मौजूद सभी वरिष्ठ सदस्यों और संयोजकों ने इन प्रस्तावों को एकमत से स्वीकार किया। अब इन नामों को अनुमोदन के लिए केंद्रीय कार्यालय भेजा जाएगा जहां केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा इन्हें मनोनीत की चिट्ठी प्रदान की जाएगी!
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026
Akash Lohra
October 18, 2026







