---Advertisement---

महिला कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शामिल हुई मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कहा- केंद्र की BJP सरकार महिलाओं को ठगने का करती है काम

On: March 22, 2025 2:09 AM
---Advertisement---

रांची : राजभवन पर झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुई। महिला आरक्षण विधेयक, महिला सुरक्षा, OBC महिलाओं को आरक्षण सहित अन्य मुद्दों पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा ने कहा कि महिला अधिकार और सुरक्षा के सवाल पर केंद्र की बीजेपी सरकार सिर्फ ठगने का काम कर रही है। वोट की राजनीति के लिए केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया। देश की महिलाओं को इसका लाभ लेने के लिए लंबा इंतजार करना होगा। वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी के द्वारा की गई घोषणा धरातल पर नजर आती है। तेलंगाना में OBC आरक्षण और झारखंड में कांग्रेस के द्वारा मंत्री मंडल में महिलाओं को 50 प्रतिशत अधिकार इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस जो कहती है वो करके दिखाती है। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि महिलाओं के हक अधिकार और सुरक्षा के सवाल पर लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। महिलाओं को एक जुट होकर अपनी लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाना होगा। राजभवन पर महिला कांग्रेस के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक सहित प्रदेश कांग्रेस के नेता शामिल हुए।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद