बुंडू: नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) किस्टो कुमार बेसरा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने का व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से कब्जा जमाने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान में बुंडू नगर पंचायत के प्रशासक शुभम पोद्दार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सावित्री कुमारी, अंचलाधिकारी हंस हेंब्रम, बुंडू थाना के दरोगा प्रेम प्रदीप सहित अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
39 दुकानदारों पर लगा जुर्माना, जब्त की गई सामग्री

प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगभग 40 दुकानदारों से कुल ₹37,700 का जुर्माना वसूला और उन्हें चेतावनी दी कि यदि दोबारा नियमों का उल्लंघन किया गया तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक, गुटखा व अन्य अवैध सामग्रियों की बिक्री करने वालों पर भी शिकंजा कसा गया। मौके पर ही प्रशासन ने प्रतिबंधित सामग्रियों को जब्त कर जुर्माना लगाया।
छज्जे तोड़े, सड़क पर खड़ी बाइक जब्त

एसडीओ किस्टो कुमार बेसरा ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए दुकानों के बाहर अवैध रूप से निकाले गए छज्जों को तोड़ने का आदेश दिया। वहीं, सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़ी बाइक को जब्त कर लिया गया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नगर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जो दुकानदार नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
खुले में मांस-मछली की बिक्री पर प्रतिबंध

वेंडर मार्केट परिसर में खुले में मांस और मछली बेचने वाले दुकानदारों को भी सख्त चेतावनी दी गई। प्रशासन ने निर्देश दिया कि यदि खुले में मांस-मछली की बिक्री जारी रही, तो दोषी दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्वच्छता बनाए रखने की अपील

बुंडू नगर पंचायत के प्रशासक शुभम पोद्दार ने दुकानदारों और नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण करने से आम जनता को परेशानी होती है और नगर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होती है। नगर क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।
जुर्माना किए गए दुकानदारों की सूची
- बिहार शु – ₹500
- प्रामाणिक साइकिल – ₹500
- नेहा हार्डवेयर – ₹500
- विश्व स्टोर – ₹1500
- हरि ओम गिफ्ट कलेक्शन – ₹1000
- बसेरा टेंट हाउस – ₹500
- श्री साईं स्टील फर्नीचर – ₹500
- अमी फैंसी साइकिल – ₹1000
- सुहाग साइकिल – ₹1000
- जायसवाल ड्रेसेस – ₹1000
- जीतू पत्तल दुकान – ₹500
- बर्तन घर – ₹500
- अनुराग वस्त्रालय – ₹1000
- साहू जनरल स्टोर – ₹500
- राजेश स्टोर – ₹500
- फेमस शू – ₹500
- पलक मेटल – ₹500
- अनामिका गैस – ₹500
- सुमित मेटल हाउस – ₹500
- मिलन स्टोर – ₹5000
- परिधान वस्त्रालय – ₹900
- एस.के. दत्ता – ₹1000
- संजय ड्रेसेस – ₹1000
- सूरज ड्रेसेस – ₹500
- बिधान चंद्र कुंडू – ₹5000
- सरवर – ₹1000
- जयसवाल ड्रेसेस – ₹1000
- देवाशीष हार्डवेयर – ₹500
- गुड्डू हार्डवेयर – ₹1000
- टेस्टी होटल – ₹500
- मामोनी स्टोर – ₹500
- कानू होटल – ₹1500
- आदित्य कुंडू – ₹1500
- काबुल – ₹2000
- सुधा भंडार – ₹500
- पिंकू जायसवाल – ₹300
- विनोद शर्मा – ₹500
कुल जुर्माना राशि: ₹37,700/-
कार्रवाई से लोगों को राहत, आगे भी जारी रहेगा अभियान
अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई से आम जनता को राहत मिली है। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस सख्ती से नगर क्षेत्र में अतिक्रमण और अव्यवस्था पर अंकुश लगने की उम्मीद है।










