---Advertisement---

रांची: रात में सड़क किनारे खड़े ट्रक और ट्रेलर पर लगेगा जुर्माना

On: March 22, 2025 1:22 PM
---Advertisement---

रांची. राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में रात में सड़क किनारे लगाये गये ट्रक और ट्रेलर पर अब ट्रैफिक पुलिस जुर्माना लगायेगी. रांची जिले में रात में होनेवाली बड़ी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है. इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी के जगन्नाथपुर, डोरंडा, चुटिया (कोतवाली), लालपुर, डेली मार्केट, खेलगांव, पंडरा और गोंदा ट्रैफिक थाना प्रभारियों को जिम्मेवारी सौंपी है. ट्रैफिक एसपी ने आठों ट्रैफिक थाना प्रभारियों को सप्ताह में दो दिन औचक निरीक्षण करने का आदेश दिया है. आदेश में कहा गया है कि देर रात सड़क किनारे ट्रक और ट्रेलर लगाकर चालक सो जाते हैं अथवा पार्क करके कहीं चले जाते हैं. ऐसे में कई बार देखा गया है कि आंख में तेज रोशनी पड़ने से चालक का संतुलन खो जाता है और उनका वाहन खड़े ट्रक अथवा ट्रेलर से टकरा जाता है. जिससे कई लोगों की मौत हो जाती है. ताजा उदाहरण कोकर के आरएलएसवाइ कॉलेज के समीप का है. जिसमें एक खड़े ट्रक में स्कॉर्पियो के टकराने से उस पर सवार तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गयी थी.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now