---Advertisement---

रांची: पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

On: March 22, 2025 3:24 PM
---Advertisement---

रांची: जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त रांची, श्री दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में 22 मार्च 2025 को जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान समिति द्वारा अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन, रिन्यूअल, संस्थानों को मशीन के फॉर्म-B में एंट्री, चिकित्सकों की जॉइनिंग एवं USG मशीन खरीदने एवं  प्रचार-प्रसार पर विचार-विमर्श किया गया।

अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन और  रिन्यूअल के लिए प्राप्त अभ्यावेदनों पर विचार-विमर्श करते हुए समिति द्वारा 08 सेंटर के रजिस्ट्रेशन एवं अल्ट्रासॉउन्ड का निबंधन नवीकरण कुल- 06 की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त बैठक में समिति द्वारा 08 संस्थानों को मशीन के फॉर्म-B में एंट्री एवं सर्टिफिकेट जांच के बाद कुल 19 चिकित्सकों का ज्वाइनिंग का अनुमोदन प्रदान किया गया।

बैठक के दौरान उपविकास आयुक्त श्री दिनेश कुमार यादव ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के निरीक्षण को लेकर आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेंटर का निश्चित समय अंतराल पर निरीक्षण करें और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियम संगत कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में सिविल सर्जन, डॉ. प्रभात कुमार, समिति सदस्य, डॉ. वंदिता, डॉ. एस. बास्की एवं मजिस्ट्रेट श्रीमती अमृता खाका, NGO के प्रतिनिधि, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ), श्री प्रवीण कुमार सिंह, सहित अन्य सदस्य एवं PC & PNDT को-ऑर्डिनेटर श्री राकेश कुमार राय उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव में नया बवाल! कांग्रेस का विधानसभा घेराव, परिमल नाथवाणी के नामांकन पर उठे बड़े सवाल

झारखंड की राजधानी में शर्मनाक वारदात, घर में अकेली युवती को अगवा कर गैंगरेप!मची सनसनी

एसआईपी में निवेश तो बढ़ा, पर रजिस्ट्रेशन के रुझान जता रहे निवेशकों की सतर्कता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!