---Advertisement---

जमशेदपुर: दो दिवसीय PMFME महोत्सव का समापन, अंतिम दिन B2B एवं B2G कार्यशाला का किया गया आयोजन

On: March 24, 2025 1:37 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: गोपाल मैदान, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में “PMFME-महोत्सव” के दूसरे दिन B2B, B2G कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमे महाप्रबंधक-सह-सदस्य सचिव PIMFME महोत्सव श्री रवि शंकर प्रसाद, क्षेत्रीय प्रबंधक, झारखण्ड राज्य, ग्रामीण बैंक, श्री श्रीकान्त कटारे, ई०ओ०डी०बी० प्रबंधक, जमशेदपुर, श्री सैयद मुदस्सर अनवर, ई०ओ०डी०बी० प्रबंधक, चाईबासा, श्री अनिल कुमार, ई०ओ०डी०बी० प्रबंधक, सराईकला, श्री रोहित कुमार, जिला उद्यमी समन्वयक, जमशेदपुर, सुश्री मंजू मिंज, एवं जिला उद्यमी समन्वयक, चाईबासा / सरायकेला सुश्री एडलिन भूतकुवर, SPMU टीम राँची, महोत्सव में भाग लेने आये “PMFME योजना” के लाभुक, खाद्य प्रसंस्करण मशीनों के निर्माता विक्रेता, एवं अन्य सम्मिलित हुए।

कार्यशाला के शुरुआत में लाभुकों द्वारा अपने अनुभवों को साझा किया गया। सर्वश्री वैशाली डेरी, जमशेदपुर, सर्वश्री सीसी सेल्फ ग्रुप, जमशेदपुर, सर्वश्री नीलम सोलंकी, सर्वश्री पॉली ऑर्गेनिक्स (श्रीमती पुष्पा तिर्की) एवं अन्य लाभुकों ने उपस्थित सभा को इस योजना से जुड़े अपने सुखद अनुभव साझा किये। उनके द्वारा बैंक एवं कार्यालय महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र से प्राप्त सहायता एवं मार्गदर्शन के बारे में बताया गया। साथ ही, मशरूम प्रसंकरण एवं अन्य सूक्ष्म खाद्य प्रसंकरण उद्यमियों द्वारा मार्केटिंग में आने वाली समस्याओं के बारे में बताया गया। महाप्रबंधक द्वारा उनसे अपनी पैकेजिंग एवं उत्पाद की गुणवत्ता अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अनुरूप करने के सम्बन्ध में अमूल मिल्क फेडरेशन का अनुकरण एवं अनुभव अपनाने का आग्रह किया गया।

तत्पश्चात, सर्वश्री गणपति मिल्क प्रोडक्ट्स प्रा० लि०, चाण्डिल (अमूल मिल्क फेडरेशन की झारखण्ड इकाई) द्वारा दुग्ध उत्पादों के प्रसंकरण में उपयोग होने वाली आधुनिक तकनीक एवं सप्लाई चेन के विषय में जानकारी दी गयी।


तदोपरांत, क्षेत्रीय प्रबंधक, झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा PMFME-ऋण आवेदन करते समय ध्यान रखने योग्य बिंदुओं के सम्बन्ध में सभा को जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि JRGB द्वारा इस योजना में पूर्वी सिंहभूम सहित सम्पूर्ण झारखण्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि किसी आवेदक को ऋण सम्बन्धी किसी प्रकार की समस्या आत्ती है, तो वे बैंक शाखा जाकर सीधा उनसे संपर्क कर सकते हैं।

SPMU टीम, राँची द्वारा तकनीकी सत्र में योजना से जुड़े तकनीकी बिंदुओं पर लाभुक एवं आकांक्षी आवेदकों को विस्तृत रूप में जानकारी दी गयी। ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग के सम्बन्ध में भी उनके द्वारा लाभुकों के प्रश्नों का उत्तर दिया गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद

टाटा रेल के विस्तारीकरण को लेकर रेलवे का बुलडोजर फिर गरजा स्टेशन, कीताडीह,गोल पहाड़ी, खास महल के कई दुकानें जमींदोज

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत