---Advertisement---

चतरा में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया रोजगार सेवक

On: March 27, 2025 9:43 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

चतरा : झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। एसीबी ने ईटखोरी प्रखंड में मनरेगा कार्य के भुगतान के लिए रिश्वत लेते हुए एक रोजगार सेवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता बिनोद सिंह ने एसीबी को सूचना दी थी कि रोजगार सेवक उमेश कुमार उनसे 26,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। रिश्वत नहीं देने की मंशा से उन्होंने एसीबी से संपर्क किया। जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद एजेंसी ने जाल बिछाकर उमेश कुमार को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए यह एक कड़ा संदेश साबित हो सकता है।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पटमदा:समाजसेवी स्वर्गीय सुधीर महतो की प्रतिमा का उद्घाटन भाजपा नेता अभय सिंह ने किया

जमशेदपुर: ग्राम सभा कीताडीह में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनी

टाटा मोटर्स मुख्य गेट पर समाजसेवी बंटी सिंह और समर्थकों का धरना प्रदर्शन,जमकर नारेबाजी,क्यूआरटी पहुंची

रांची:जमशेदपुर की लड़की को बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रेंड ने नशीला पिज़्ज़ा खिलाया और फिर की दरिंदगी,गिरफ्तार

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव:3 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों ने ली नामांकन पत्र

सुंदरनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित