---Advertisement---

गढ़वा: उपायुक्त ने कराई अबुआ आवास के लाभुकों की जांच, 9 लाभुक पाए गयें अयोग्य

On: March 27, 2025 2:41 PM
---Advertisement---

गढ़वा: उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश के अलोक में नगर उँटारी प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत हलिवंताकला में जिला स्तरीय जाँच दल का गठन कर अबुआ आवास के लाभुकों का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान अबुआ आवास योजना अन्तर्गत स्वीकृत परिवारों के 12 घरों का यादृच्छिक भौतिक जाँच/सत्यापन कराया गया। जाँच के क्रम में अबुआ आवास के कुल 09 लाभुक पात्रता के विरुद्ध पाए गयें। जांचोपरान्त प्राप्त प्रतिवेदनानुसार पाया गया कि सबिता देवी, (मुखिया) ग्राम पंचायत हलिवंताकला, मनीष कुमार, (तत्कालीन प्रखण्ड समन्वयक) नगर उँटारी, नन्द कुमार मेहता (पंचायत सचिव) ग्राम पंचायत हलिवंताकला के द्वारा सूक्ष्मता से जाँच किये बगैर ही अयोग्य लाभुकों को योग्य बता कर आवास का लाभ दिलाते हुए राशि विमुक्त कराया गया है। इस प्रकार उपरोक्त पदाधिकारी/कर्मी एवं मुखिया को अबुआ आवास के अयोग्य लाभुकों को योग्य बताकर राशि विमुक्त कर दिए जाने का दोषी पाया गया। उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा बताया गया कि अयोग्य लाभुको के चयन, सत्यापन, जियो टैग, एवं भुगतान करने वाले सभी संबंधित पदाधिकारी/कर्मी एवं मुखिया से स्पष्टीकरण पृच्छा किया गया है। साथ ही दोषियों के विरुद्ध आगे आवश्यक कार्रवाई एवं राशि वसूली का भी कार्य किया जायेगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू