जमशेदपुर : कोर्ट में पेशकार पर हमला मामले में संतरी आरक्षी सस्पेंड, कोर्ट प्रभारी को एसएसपी का शोकाॅज
जमशेदपुर कोर्ट में पेशकार पर हमला मामले में संतरी आरक्षी सुरेश प्रसाद को एसएसपी प्रभात कुमार ने सस्पेंड कर दिया ꫰ कोर्ट प्रभारी एएसआई धर्मेन्द्र कुमार चौधरी को भी शोकॉज किया गया है ꫰
इधर, आरोपी मो. साहिल द्वारा चापड़ के हमले से घायल एडीजे-वन के पेशकार राकेश कुमार के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है ꫰ उन्हें कल, 2 सितंबर, 2023 को टीएमएच से छुट्टी मिल गयी ꫰
