---Advertisement---

अमन साहू गैंग के अपराधी मयंक सिंह को लेने अजरबैजान जाएगी झारखंड पुलिस, मिली प्रत्यर्पण की अनुमति

On: March 31, 2025 4:52 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड के अमन साहू गैंग के अपराधी सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अजरबैजान से लाने के लिए जाने वाली टीम का नेतृत्व एटीएस एसपी ऋषभ झा करेंगे। एटीएस एसपी के साथ तीन सदस्यीय टीम भी अजरबैजान जाएगी। इस दौरान अजरबैजान की जेल में बंद मयंक सिंह को अजरबैजान प्रशासन, झारखंड पुलिस को सौंपेगा और झारखंड पुलिस मयंक को लेकर देश पहुंचेगी।

मयंक सिंह के प्रत्यर्पण की अनुमति अजरबैजान के शीर्ष कोर्ट से मिलने के बाद उसकी वापसी को लेकर पुलिस मुख्यालय ने पहल की है। पुलिस मुख्यालय ने विदेश जाने के लिए अनुमति से जुड़ा पत्र गृह विभाग को भेजा है। गृह विभाग की अनुमति मिलने के बाद एटीएस की टीम अजरबैजान के लिए रवाना हो जाएगी।

अमन साहू की मुठभेड़ में मौत के बाद उसके गिरोह की कमान मयंक सिंह और राहुल सिंह को सौंपी गई है। अमन साहू गिरोह से जुड़े तमाम कॉल भी मयंक सिंह के नाम से ही किए जाते थे। मयंक उर्फ सुनील मीणा, अमन साहू और लॉरेंश विश्नोई के गैंग की बीच की कड़ी था। विदेश में बैठकर वह गिरोह का संचालन किया करता था। इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद वह अजरबैजान के इमीग्रेशन अधिकारियों के द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद से ही वह वहां की राजधानी बाकू के जेल में रह रहा था। सीबीआई के जरिए उसके प्रत्यर्पण की अपील एटीएस ने की थी। अजरबैजान में सुनवाई के बाद मयंक के प्रत्यर्पण की इजाजत बीते दिनों मिल गई थी।

अमन साहू झारखंड का कुख्यात अपराधी था। बीते दिनों उसे छत्तीसगढ़ की जेल से झारखंड लाया जा रहा था। इस दौरान पलामू पहुंचने पर उसका एनकाउंटर कर दिया गया और उसकी मौत हो गई। अमन साहू के कुख्यात होने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसे झारखंड का लॉरेंस बिश्नोई कहा जाता था। अब उसकी मौत के बाद गैंग की कमान संभालने वाले गुर्गे मयंक सिंह को भी झारखंड पुलिस जल्द ही अपनी गिरफ्त में ले लेगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका, इंटरपोल ने राज्य सरकार को दी रिपोर्ट,मचा हड़कंप

रांची: शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने चलाई पांच राउंड गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला