---Advertisement---

साहिबगंज: थाने में मंत्री संजय यादव के बॉडीगार्ड के साथ मारपीट,एसपी से लिखित शिकायत

On: April 8, 2025 11:44 AM
---Advertisement---

साहिबगंज: साहिबगंज मुफस्सिल थाना में झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव के बॉडीगार्ड सुमित सौरभ के साथ थानेदार मदन कुमार के द्वारा मारपीट की खबर है। यह आरोप लगाते हुए सुमित सौरभ लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए शिकायत की कॉपी साहिबगंज एसपी अमित कुमार सिंह को भी भेजी है। एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

आरोप है कि इस घटना मेंं बॉडीगार्ड के कान और सिर पर गंभीर चोट आयी है। उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। साथ ही जेल भेजने की धमकी तक दी गयी।

मामले में पीड़ित बॉडीगार्ड सुमित सौरभ के पिता शंभु यादव का कहना है कि बीते पांच अप्रैल को शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके छोटे भाई रविंद्रनाथ यादव रामनवमी पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे थे। इसी दरम्यान थानेदार मदन कुमार के साथ लफड़ा हो गया। आरोप के मुताबिक थानेदार ने रविंद्रनाथ के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। मामले की जानकारी मिलने पर शंभु यादव और उनके बेटे सुमित सौरभ थाना पहुंचे। उस वक्त थानेदार वहां मौजूद नहीं थे। थोड़ी देर बाद जब थानेदार थाना पहुंचे तो सुमित ने उनसे मामले के बारे में पूछा। पूछने के साथ ही थानेदार भड़क गये। इल्जाम है कि सुमित के साथ भी बदसलूकी की गयी। गाली-गलौज किया गया। वहीं, उसे मारा-पीटा तक गया। इस मारपीट में सुमित सौरभ के कान और सिर पर गंभीर चोट लगी। जब पिता शंभु यादव बीच-बचाव करने की कोशिश करने लगे तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गयी।

दर्ज शिकायत में इस बात का जिक्र है कि थानेदार ने उन्हें सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में जेल भेजने की धमकी दी। इल्जाम है कि उनका मोबाइल फोन और जेब में रखे 7500 रुपये कैश छीन लिये गये। करीब तीन घंटे के बाद एक सिपाही ने उनका मोबाइल फोन लौटाया और घर जाने की इजाजत दी। बॉडीगार्ड और उनके पिता का कहना है कि थानेदार के इस दुर्व्यवहार के चलते उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने पुलिस कप्तान से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आग्राह किया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

किसान सभा सदस्य चमरू महतो का निधन,किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि