T20 World Cup 2026: सुपर-8 का शेड्यूल आया सामने, जानें कौन किससे और कब भिड़ेगा
T20 World Cup 2026: आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक और निर्णायक पड़ाव पर पहुंच चुका है। भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेले जा रहे इस मेगा इवेंट ने ग्रुप स्टेज में फैंस को भरपूर ड्रामा, बड़े उलटफेर और हाई-वोल्टेज मुकाबले दिए। अब टूर्नामेंट को उसकी टॉप 8 टीमें मिल चुकी हैं, जो सुपर 8 चरण में सेमीफाइनल के चार टिकटों के लिए आमने-सामने होंगी। यहां से हर मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा होगा।
ग्रुप चरण में कई ऐसे नतीजे सामने आए, जिन्होंने क्रिकेट जगत को चौंका दिया। सबसे बड़ा झटका तब लगा जब पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 में जगह बनाने में नाकाम रही।
इसके अलावा कुछ उभरती टीमों ने दिग्गजों को कड़ी टक्कर देकर यह साफ कर दिया कि यह वर्ल्ड कप सिर्फ बड़े नामों का नहीं, बल्कि फॉर्म और फाइट का टूर्नामेंट है।
सुपर 8 के लिए क्वालिफाई करने वाली आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।
ग्रुप 1: भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे
इस ग्रुप में टीम इंडिया सबसे संतुलित और मजबूत नजर आ रही है। ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान जैसी टीम को मात देकर भारत ने साफ संकेत दे दिया है कि वह खिताब का बड़ा दावेदार है। वहीं दक्षिण अफ्रीका भी बेहतरीन लय में है, जिससे यह ग्रुप बेहद प्रतिस्पर्धी बन गया है।
ग्रुप 2: पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड
ग्रुप 2 को सही मायनों में ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ कहा जा रहा है। हर मैच फाइनल जैसा रहने वाला है।
सुपर 8 की शुरुआत 21 फरवरी से होगी। यह चरण 1 मार्च तक चलेगा। हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से एक-एक मुकाबला खेलेगी। दोनों ग्रुप से टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।
सुपर 8 का पूरा शेड्यूल
21 फरवरी: न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान – कोलंबो
22 फरवरी: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – पल्लेकेले
22 फरवरी: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – अहमदाबाद
23 फरवरी: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज – मुंबई
24 फरवरी: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – पल्लेकेले
25 फरवरी: न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका – कोलंबो
26 फरवरी: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका – अहमदाबाद
26 फरवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे – चेन्नई
27 फरवरी: इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड – कोलंबो
28 फरवरी: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – पल्लेकेले
1 मार्च: जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका – दिल्ली
1 मार्च: भारत बनाम वेस्टइंडीज – कोलकाता
अब टूर्नामेंट उस मोड़ पर है, जहां एक हार पूरे समीकरण को बिगाड़ सकती है और एक जीत से सेमीफाइनल का रास्ता खुल सकता है। अगले दस दिन क्रिकेट फैंस के लिए बड़े छक्कों, रोमांचक रन-चेज और यादगार मुकाबलों से भरे होने वाले हैं।
