

बता दें कि अभी हाल ही में चतरा का भी एक युवक करोड़पति बन गया था dream11 पर टीम बनाया था और जीता था।शाहिद नामक युवक ने ड्रीम 11 में 3 करोड़ रुपए जीत लिए हैं। उसने महज 49 रुपये लगाकर 3 करोड़ रुपये जीते हैं। शाहिद ने आईपीएल मैच पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस में ड्रीम 11 पर टीम बनाई। मैच खत्म होते ही उसने देखा कि वह 3 करोड़ रुपए जीत चुका है जिसके बाद से उनके घर में खुशी का माहौल है। वहीं, बता दें कि शाहिद दर्जी का काम करता है।शाहिद ने बताया कि जब मैच समाप्त हुआ तो कुछ समय बाद उसने देखा कि वह तीन करोड़ जीत गया है। शाहिद ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पूरे परिवार के लिए किसी सपने से कम नहीं है। आसपास के लोग और दूरदराज के परिचित भी उसे खूब बधाई दे रहे हैं। शाहिद ने लोगों को आगाह किया कि ड्रीम 11 एक जोखिम भरा खेल है, जिसे सोच-समझकर खेलना चाहिए।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026
Akash Lohra
October 18, 2026





