---Advertisement---

बिशुनपुरा: शिक्षक दिवस पर टेट पास सहायक शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर विद्यालय में किए शिक्षण कार्य

On: September 5, 2023 8:49 AM
---Advertisement---



बिशुनपुरा / अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा(गढ़वा):- प्रखंड मुख्यालय में झारखंड राज्य टेट सहायक अध्यापकों ने सरकार से कई मांगों को लेकर समन्वय समिति के बैनर तले टेट पास सहायक शिक्षकों ने मंगलवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर काला बिल्ला लगाकर शिक्षण कार्य किया। जानकारी देते हुए शिक्षकों ने बताया कि वर्तमान की लड़ाई सड़क से सदन तक लगातार लड़ी जा रही है। लेकिन, राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सत्ता के नशा में चूर हैं, जिसके कारण वर्तमान सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा की वर्तमान एवं सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली के विरोध में हम सभी सहायक अध्यापक काला बिल्ला लगाकर अपना शिक्षण कार्य पूर्ण किया। परंतु इस सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। सरकार से मांग करते हुए शिक्षकों ने कहा कि हम लगभग 20 वर्षों से बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं।हम सभी प्रशिक्षित एवं टेट पास हैं । इसके बाद भी अगर सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नही देती है तो हम सभी सरकार के विरोध में नियम संगत आंदोलन पर उतरेंगे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now