
जमशेदपुर: जुगसलाई विधायक प्रतिनिधि एवं जनसेवक संतोष कालिंदी ने अपने साथियों के साथ नेमरा पहुंचकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिशोम गुरु स्मृति-शेष शिबू सोरेन जी की धर्मपत्नी तथा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की पूज्यनीय माताजी स्वर्गीय रूपी सोरेन जी के श्राद्धकर्म में शामिल होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान संतोष कालिंदी के साथ विपिन लोहार, हेमंत महतो, सूरज साहू, सूरज मुंडा, मनोज पूर्ति, जोगेश्वर लोहार, सुभाष लोहार और रवि लोहार भी मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय रूपी सोरेन जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी स्मृति को नमन किया।
इस अवसर पर संतोष कालिंदी एवं उनके साथियों ने स्वर्गीय रूपी सोरेन जी के निधन को झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि उनके स्नेह, संस्कार और परिवार के प्रति समर्पण की स्मृतियां सदैव लोगों के हृदय में जीवित रहेंगी।
सभी ने मरांग बुरू से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।




