---Advertisement---

गम्हरिया: पेड़ से झूलती मिली युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस

On: April 11, 2025 2:38 PM
---Advertisement---

गम्हरिया: गम्हरिया थाना क्षेत्र के नवागढ़ गांव स्थित खरकई नदी के गाड़ी घाट के पास शुक्रवार को एक पेड़ से झूलती एक अज्ञात युवती की लाश बरामद हुई. मृतका की उम्र लगभग 21 वर्ष आंकी गई है. स्थानीय मुखिया सुकदेव सरदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

घटनास्थल पर एक छोटे पेड़ की डाल से युवती का शव फंदे के सहारे झूलता मिला. पुलिस ने तत्परता से शव को नीचे उतारकर जांच प्रारंभ की. शव की पहचान नहीं हो सकी है. युवती स्थानीय है या किसी अन्य क्षेत्र से लाकर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है, इसपर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है. 

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आशंका है कि युवती की हत्या कर शव को यहां लाकर फंदे से लटका दिया गया होगा. घटनास्थल की स्थिति, पेड़ की ऊंचाई और फंदे की बनावट ने पुलिस को भी संदेह में डाल दिया है.पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे कब्जे में लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. आस-पास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की जानकारी भी खंगाली जा रही है.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित

15 वर्षों बाद कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के 50 घरों में पहुंचा नल का पानी,पंसस सुनील गुप्ता का प्रयास रंग लाया

जमशेदपुर की जनता के साथ छल,शिलान्यास,बजट मिला,लेकिन डिमना आईएसबीटी अब तक नहीं : सौरभ विष्णु