---Advertisement---

अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए गए झटके

On: April 16, 2025 5:03 AM
---Advertisement---

Earthquake: बुधवार सुबह अफगानिस्तान के हिंदू कुश इलाके में जोरदार भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.9 रही। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप 75 किलोमीटर की गहराई पर आया था। 5.9 तीव्रता का भूकंप गंभीर नुकसान पहुंचाने के लिए पर्याप्त माना जाता है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

झटके इतने तेज थे कि भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। खासकर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में लोगों ने धरती कांपती हुई महसूस की। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट भी किया है और बताया कि उन्हें भूकंप महसूस हुआ।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now