---Advertisement---

चान्हो में गांजा और प्रतिबंधित सिरप बेचने का आरोपी गिरफ्तार

On: April 19, 2025 3:38 AM
---Advertisement---

रांची: गांजा और प्रतिबंधित सिरप बेचने की सूचना पर चान्हो थाना की पुलिस ने रघुनाथपुर में छापेमारी कर संतोष कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 450 ग्राम गांजा, 110 पिस सिगरेट, 4 पिस प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप, 70 पिस वाइटनर और 45 पिस चिलम बरामद किया है। ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम रघुनाथपुर में सन्तोष कुमार साहु के घर और दुकान में डीएसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गयी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now