---Advertisement---

जमशेदपुर: रेलगाड़ी के इंजन में अब एसी के साथ मिलेगी शौचालय की सुविधा

On: April 20, 2025 4:28 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: लोको पायलट को ट्रेन इंजन में ही एसी और शौचालय की सुविधा मिलने वाली है. दक्षिण पूर्व रेलवे के पीआरओ सोपान दत्ता ने कहा कि अब लोको पायलट को ट्रेन इंजन में ही एसी और शौचालय की सुविधा मिलने वाली है. इसे लेकर टाटानगर के लोको शेड में काम भी शुरू किया गया है. इसका मॉडल भी तैयार किया गया है. इसकी जानकारी देने के लिए रविवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के पीआरओ सोपान दत्ता ने रविवार को स्टेशन-कीताडीह रोड पर स्थित नयी गार्ड एंड क्रू लॉबी में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया.

उन्होंने कहा कि लोको पायलट की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुराने मॉडल के इंजन में शौचालय बनाने का काम किया जा रहा है. साथ ही इंजन में एसी भी लगाया जा रहा है.

पीआरओ सोपान दत्ता के अनुसार दक्षिण पूर्व रेलवे के 1469 इंजन में से 743 में एसी की सुविधा दे दी गई है. 8 इंजन को अभी शौचालययुक्त बनाया गया है.

ट्रेन के इंजन में शौचालय बनाने का काम टाटानगर के ही न्यू इलेक्ट्रिक लोको शेड में किया जा रहा है. यहां पर रेल कर्मचारी युद्ध स्तर पर इस काम को पूरा करने में लगे हुए हैं.

प्रेसवार्ता में पीआरओ के अलावा स्टेशन निदेशक सुनील कुमार, मुख्य लोको इंस्पेक्टर केपी जायसवाल, एसके गुप्ता और क्रू कंट्रोलर पीके बरीगंजन भी मौजूद थे.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now