---Advertisement---

बिहार:तिलक समारोह में अंधाधुंध फायरिंग के बाद अब बारात में ताबड़तोड़ फायरिंग,5 को लगी गोली,3 की मौत

On: April 21, 2025 5:51 AM
---Advertisement---

आरा : पिछले दिनों बिहार के बक्सर के पीसी कॉलेज के पास ज्योति हाल में तिलक समारोह के दौरान अंधाधुंध फायरिंग का मामला ठंडा ही नहीं हुआ था कि खबर आ रही है कि भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत लहरपा गांव में बारात में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया है। इस घटना में पांच लोगों को गोली लग गई है। जिसमें दो किशोर भी शामिल हैं जबकि 3 की मौत हो गई है। चार गंभीर रूप से जख्मी हैं। दो की स्थिति चिंताजनक है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में लहरपा गांव निवासी राहुल कुमार और लव कुश शामिल हैं। जबकि घायलों में उसी गांव का अप्पू कुमार, पंकज कुमार और नारायणपुर थाना क्षेत्र के भलुनी गांव का निवासी अक्षय सिंह है।

घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद में गोली चली है। गांव में थार कार से दूसरी गाड़ी के सटने के विवाद में वारदात को अंजाम देने की चर्चा चल रही है। पुलिस घर पकड़ में जुट गई है।

थानाध्यक्ष रणवीर कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस मामले की छानबीन और गोलीबारी करने वालों की धरपकड़ में जुट गई है। एएसपी परिचय कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और अपने स्तर से छानबीन की। एसपी राज ने बताया कि अभी तक एक की मौत और चार लोगों को गोली लगने की बात सामने आयी है। घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है। फायरिंग करने वालों की पहचान और धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।‌ इधर, फायरिंग में मौत और चार लोगों के जख्मी होने की घटना से बारात में भगदड़ और अफरातफरी मच गई।द्वारपूजा कार्यक्रम में बिघ्न पड़ गयाबाराती और साराती भाग खड़े हुए। द्वारपूजा कार्यक्रम में बिघ्न पड़ गया। ग्रामीणों सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात लहरपा गांव निवासी किसान सलाहकार कमलेश कुमार के घर बारात आयी थी। लड़की के दरवाजे पर द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था। तभी कुछ लोग एक थार गाड़ी से पहुंचे। गली संकीर्ण होने के कारण थार और दूल्हे आपस में सट गई। उसमें थार के शीशा टूट गये। उससे गुस्साए थार सवार लोगों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की जाने लगी। उसमें पांच लोगों को गोली लग गई। उसमें एक की मौत हो गई।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

ममता बनर्जी को बहुत बड़ा झटका, टीएमसी में नंबर दो मुकुल राय का निधन

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत