---Advertisement---

जम्मू कश्मीर: बहुत बड़ा आतंकी हमला, 27 पर्यटकों की मौत की आशंका,पीएम ने गृहमंत्री अमित शाह को पहलगाम भेजा

On: April 22, 2025 2:26 PM
---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर: पहलगाम में बड़े आतंकी हमले की खबर है। जिसमें 27 पर्यटकों की मौत की आशंका जताई जा रही है। गृह मंत्री अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई है और दूसरी और नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और उन्हें पहलगाम जाने का निर्देश दिया है। गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि आतंकियों ने नहीं नाम पूछ पूछ कर हत्या की है। मरने वालों में दो विदेशी भी शामिल हैं. एक शख्‍स इजरायल और एक इटली का रहने वाला है. वो घाटी में घूमने के लिए आए हुए थे. मंगलवार सुबह आतंकवादियों ने पर्यटकों पर बड़ा हमला कर दिया. पर्यटकों का नाम पूछ-पूछकर आतंकियों ने उनपर गोली चलाई. अनंतनाग जिले के बैसरन घाटी के ऊपरी इलाकों में टूरिस्‍ट घूम रहे थे, तभी अचानक उनपर गोलीबारी कर दी गई. इस हमले में एक सैलानी की मौत हो गई जबकि 20 अन्‍य घायल हुए हैं. पीएम नरेंद्र मोदी इस वक्‍त सउदी अरब में हैं.

पीएम ने सउदी से गृह मंत्री अमित शाह को फोन मिलाया और तुरंत पहलगाम जाने का निदेश दिया. गृह मंत्री पहलगाम के लिए दिल्‍ली से निकल चुके हैं. इससे पहले अमित शाह आईबी चीफ, जम्‍मू-कश्‍मीर के डीजी और सेना व सीआरपीएफ के आला अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग भी की. पीएम मोदी इस मीटिंग में वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग से उपलब्‍ध रहे. जम्‍मू-कश्‍मीर के सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला भी इस घटना को लेकर काफी गंभीर हैं. वो तुरंत ही पहलगाम के लिए निकल रहे हैं.

गृह मंत्री अमित शाह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है. बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में सेना, सीआरपीएफ और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के अलावा अधिकारी सहित जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल वीके सिन्‍हा वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए मौजूद रहे. खुफिया सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक आतंकी टूरिस्ट के बड़े ग्रुप को टारगेट करने की फिराक में थे. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आतंकी फरार हो गए. सुनियोजित तरीके से टूरिस्‍ट को निशाना बनाया गया. गर्मियों के इस सीजन में घाटी में टूरिस्‍ट की संख्‍या काफी ज्‍यादा बढ़ जाती है. टूरिस्‍ट को निशाना बनाकर आतंकी जम्‍मू-कश्‍मीर में सैलानियों के प्रवेश को रोकना चाहते हैं.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now