---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में एनकाउंटर, डूडू बसंतगढ़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा; कुलगाम में भी आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़

On: April 24, 2025 4:55 AM
---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच पिछले 24 घंटे में तीसरा एनकाउंटर शुरू हुआ है। सुरक्षाबलों ने उधमपुर के डूडू बसंतगढ़ में कुछ आतंकियों को घेर लिया है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। 23 अप्रैल की शाम को तंगमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा था। यहां आतंकी एक घर में छिपे थे। दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। अतिरिक्त सुरक्षाबल मौके पर भेजा गया है।


वहीं, 23 अप्रैल की सुबह बारामूला के उरी सेक्टर में LoC के पास आतंकी घुसपैठ की कोशिश की गई थी। सेना ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया था। सेना के अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने 2-3 आतंकियों को घुसपैठ की कोशिश करते देखा था। आतंकियों के पास से बरामद सामान में 2 असॉल्ट राइफल, गोला-बारूद, युद्ध से जुड़ा सामान, कारतूस, पाकिस्तानी करेंसी, चॉकलेट और सिगरेट के पैकेट मिले हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पटमदा:समाजसेवी स्वर्गीय सुधीर महतो की प्रतिमा का उद्घाटन भाजपा नेता अभय सिंह ने किया

जमशेदपुर: ग्राम सभा कीताडीह में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनी

टाटा मोटर्स मुख्य गेट पर समाजसेवी बंटी सिंह और समर्थकों का धरना प्रदर्शन,जमकर नारेबाजी,क्यूआरटी पहुंची

रांची:जमशेदपुर की लड़की को बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रेंड ने नशीला पिज़्ज़ा खिलाया और फिर की दरिंदगी,गिरफ्तार

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव:3 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों ने ली नामांकन पत्र

सुंदरनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित