July 26, 2026

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों का अंतिम संस्कार आज, परिवारों में छाया मातम

image_editor_output_image451304852-1745476502573.jpg

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले मृतकों का आज गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जा रहा है। कानपुर के शुभम द्विवेदी, इंदौर के सुशील नथानियल, रायपुर के दिनेश मिरानिया और ओडिशा के प्रशांत सतपथी की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है।

गुजरात में मृतक पिता यतीशभाई सुधीरभाई परमार और पुत्र स्मित यतीशभाई परमार की साथ में अंतिम यात्रा निकल रही है। हजारों की संख्या में लोग की भीड़ जुटी हुई है। वहीं, पुणे में संतोष जगदाले को बेटी असावरी ने मुखाग्नि दी।

इनके अलावा जिन मृतकों का आज अंतिम संस्कार होना है, उनमें जयपुर के CA नीरज उधवानी, बिहार के IB ऑफिसर मनीष रंजन, पुणे के कौस्तुभ गणबोटे, बेंगलुरु के मंजूनाथ और भारत भूषण, ओडिशा के प्रशांत सतपथी और गुजरात के तीन मृतक शामिल हैं।

उधर मृतक शुभम द्विवेदी का शव बुधवार रात 11:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा। इस दौरान उनके पिता संजय द्विवेदी डिप्टी सीएम से लिपटकर रो पड़े। उन्होंने कहा- दो टके के आतंकवादी भारत सरकार को चुनौती देकर चले गए। सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

ख़बर को शेयर करें।