---Advertisement---

जमशेदपुर:नि:स्वार्थ सेवा को समर्पित महिला पतंजलि बहनों को जैकेट देकर किया गया सम्मानित

On: April 25, 2025 3:53 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: आज महिला पतंजलि जमशेदपुर की बहनों के लिए एक विशेष दिन है। निःशुल्क सेवा के लिए समर्पित बहनों को स्वामी जी के द्वारा प्रसाद स्वरूप जैकेट वितरण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत तीन बार ओम् उच्चारण एवं मंत्रों के पवित्र उद्घोष से हुई, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक

इस मौके पर आदरणीय बहन सुधा जी और सभी प्रभारी बहनों ने भारतीय जनता पार्टी के पवन भैयाजी को शॉल देकर सम्मानित किया।

यह कार्यक्रम उन बहनों के लिए एक विशेष उपहार था। जो निरंतर निःस्वार्थ सेवा में लगी हुई हैं, बिना रुके, बिना थके।कुछ बहनें तो 15 वर्षों सेयोग की नियमित निःशुल्क कक्षा संचालित कर रही हैं।

यह केवल जैकेट नहीं, यह उनकी सेवा का सम्मान है!

जैकेट कोई भी खरीद सकता था, लेकिन यह **योग, तपस्या, धैर्य और सेवा का प्रतीक** है। यह उन बहनों के समर्पण का फल है जो समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने के लिए कार्यरत हैं।

नए संकल्प, नई ऊर्जा

जिन बहनों को आज जैकेट नहीं मिली, वे निराश न हों! संकल्प लें, आगे बढ़ें, योग कक्षा शुरू करें कोई अनजानी शक्ति आपकी मदद करेगी। हम सभी प्रभारी बहनें आपकी सफलता के लिए हमेशा साथ हैं।

अपने गुरुजनों से सीखें और आगे बढ़ें

गुरुवर की निःस्वार्थ सेवा, तपस्या और अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज हर पार्क, चौराहे और सड़कों पर लोग योगिंग, जॉगिंग, और प्राणायाम करते दिखते हैं। यह हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को जीवंत रखने की प्रेरणा देता है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now