---Advertisement---

शहीद परिवार के आंसुओं से द्रवित सुदेश महतो – पाकिस्तान प्रायोजित आतंक को दी चेतावनी

On: April 27, 2025 2:35 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- शहीद मनीष रंजन के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के सुप्रीमो श्री सुदेश महतो ने झालदा पहुंचकर शहीद के परिवार से भेंट की और गहरी संवेदना व्यक्त की। महतो ने शहीद मनीष रंजन के परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा,यह सिर्फ एक परिवार का नहीं,पूरे झारखंड का दुख है। शहीद मनीष रंजन की शहादत को कभी भुलाया नहीं जाएगा। आजसू पार्टी आपके साथ परिवार की तरह मजबूती से खड़ा है।उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि सरकार से मिलकर शहीद के परिवार को हर संभवसहायता सुनिश्चित की जाएगी और मनीष रंजन की शहादत को सम्मान और न्याय दिलाने के लिए हर कदम उठाया जाएगा। इस दौरान श्री महतो ने शहीद मनीष रंजन के दस वर्षीय पुत्र से भी मुलाकात की। भावुक क्षणों में उन्होंने बच्चे को सांत्वना देते हुए कहा,तुम अकेले नहीं हो; पूरे झारखंड और देश की जनता तुम्हारे साथ है। तुम्हारे पिताजी का बलिदान हमारे दिलों में अमर रहेगा। मीडिया से बातचीत करते हुए श्री महतो ने पाकिस्तान प्रायोजित इस आतंकवादी हमले की तीव्र निंदा करते हुए आक्रोशपूर्ण स्वर में कहा,अब धैर्य की सीमाएं टूट चुकी हैं। निर्दोषों के रक्त का हिसाब लिया जाना चाहिए। सरकार को निर्णायक और कड़े कदम उठाने चाहिए ताकि ऐसे कायरतापूर्ण हमलों का करारा जवाब दिया जा सके।उन्होंने स्पष्ट किया कि आजसू पार्टी शहीद के परिवार के साथ एक परिवार की तरह खड़ी रहेगी।इस मौके पर आजसू पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे, जिनमें जयपाल सिंह, संजय सिद्धार्थ, चितरंजन महतो, गौतम कृष्ण साहू, जलनाथ चौधरी, नमन ठाकुर, विज्ञान जी, जितेंद्र बड़ाइक,आरती देवी,आतिश महतो, राजेश महतो,अशोक साहू,अजय महतो, नीतीश महतो, कार्तिक महतो, विकाश महतो इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल थे। सभी नेताओं ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन घड़ी में वे अकेले नहीं हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद

पलामू: दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की बाइक अनियंत्रित,मौत,परिजनों में कोहराम

झारखंड:मंत्री इरफान के स्वास्थ्य विभाग में एक और घोटाले की बदबू,मुख्य सचिव ने दी अपर सचिव को जांच के आदेश

गढ़वा:महासंभूति तर्कब्रह्म बाबा श्री श्री आनंदमूर्ति जी के 105 वें जयंती पर भव्य कार्यक्रम संपन्न

जुस्को स्कूल साउथ पार्क में मना मजदूर दिवस, सहायक कर्मियों को किया गया सम्मानित