---Advertisement---

झारखंड से चलने वाली 11 ट्रेनें 16 दिन तक रहेंगी रद्द, यात्रा से पहले चेक कर लें यह अपडेट

On: May 3, 2025 6:03 AM
---Advertisement---

रांची: लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर से गुजरने वाली रांची, हावड़ा और शालीमार से चक्रधरपुर मंडल की 11 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन 3 मई से 18 मई तक अपडाउन में रद्द कर दिया गया है। इनमें शालीमार-बादामपहाड़ एक्सप्रेस 3 से 18 मई, राउरकेला-बादामपहाड़ एक्सप्रेस 4 से 18 मई, उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस 10 और 11 मई, हावड़ा-हटिया क्रियायोगा एक्सप्रेस 11 से 17 मई, हावड़ा-जगदलपुर संबलेश्वरी एक्सप्रेस 10 मई, कांताबाजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 17 और 18 मई, अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 16 और 17 मई तथा हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस 17 और 18 मई को रद्द किया गया है। नागपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर से गुजरने वाली मुंबई मार्ग की तीन ट्रेनों का परिचालन भी रद्द किया जाएगा। ओखा-शालीमार एक्सप्रेस 4 मई और शालीमार-ओखा एक्सप्रेस 6 मई, हावड़ा-मुंबई मेल 4 मई, जबकि मुंबई से हावड़ा मेल 4 और 6 मई, कामाख्या-मुंबई कर्मभूमि एक्सप्रेस 3 मई और मुंबई-कामाख्या कर्मभूमि एक्सप्रेस 6 मई को रद्द किया जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

AI समिट को बदनाम करने की साजिश! भारत मंडपम में कांग्रेस का शर्टलेस हंगामा, नारेबाजी