July 26, 2026

रांची में दिनदहाड़े तीन लाख की छिनतई, बाइक सवार अपराधियों ने खुजली पाउडर फेंक कर बनाया निशाना

image_editor_output_image465345429-1746282974084.jpg

रांची: राजधानी रांची में शनिवार को दिनदहाड़े तीन लाख रुपये की छिनतई हो गई है। अरगोड़ा थाना क्षेत्र इलाके में बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।

बताया जा रहा है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से तीन लाख रुपये निकालकर जा रहे शख्स से अपराधियों ने छिनतई की है। बैंक से पैसा निकालने के बाद अपराधियों ने पीछा किया और खुजली पाउडर शरीर पर फेंक कर पैसे से भरा बैग लेकर फरार हो गये।

ख़बर को शेयर करें।