---Advertisement---

जमशेदपुर:गोलमुरी,होटल जाने की बात कह घर से निकली 16 वर्षीय किशोरी 5 दिन से लापता,परिवार परेशान

On: May 6, 2025 1:02 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र रामदेव बगान एरिया की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग घर वालों को यह कह कर 2 मई को निकली थी कि वह जल्दी ही घर लौट जाएगी उसके बाद से लापता है। तकरीबन 5 दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई अता पता नहीं चला है परिवार वाले परेशान हैं। इस संदर्भ में थाना को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

लिखित शिकायत में कहा गया है कि उनकी बेटी 2 मई की शाम 7.30 बजे से लेकर रात के 9 बजे के बीच घर से निकली थी. तब कहा था कि होटल जा रहे हैं. इस बीच यह भी कहा था कि वह जल्द ही घर लौट आएगी. उसके नहीं लौटने पर परिवार के लोग परेशान हो गए।अब पुलिस किशोरी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now