---Advertisement---

झारखंड: फिर ED की दबिश, जमीन और पेंट कारोबारी महेश नागिया के ठिकानों पर रेड

On: May 6, 2025 5:41 AM
---Advertisement---

बोकारो: झारखंड में फिर से एक बार प्रवर्तन निदेशालय ने दबिश दी है। खबर आ रही है कि जमीन और पेंट कारोबारी महेश नागिया के दो ठिकानों पर ईडी की छापामारी चल रही है।

मंगलवार की सुबह ईडी की टीम बोकारो के चास स्थित राणा प्रताप नगर में महेश नागिया के घर पर पहुंची हैं और तलाशी ले रही है।

बता दें कि पिछले 15 दिनों पूर्व भी ईडी ने रांची के साथ-साथ बोकारो जिले में भी कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान उमायुष मल्टीकॉम प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट हेड किशोर किस्कू, रैयत इजहार हुसैन व अख्तर हुसैन के उकरीद स्थित घरों और तेतुलिया में जमीन पर बने कार्यालय में तलाशी ली गयी थी. तेतुलिया मौजा स्थित खाता संख्या 59 और प्लॉट संख्या 450/426 की कुल एक एकड़ तीन डिसमिल जमीन में फर्जीवाड़े को लेकर यह कार्रवाई की गयी थी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

झारखंड हाईकोर्ट से बाबूलाल मरांडी को मिली बड़ी राहत, हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सभी FIR रद्द

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक