---Advertisement---

विद्यालयो में मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व

On: September 8, 2023 2:32 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही बाजार में पूजन सामग्री की दुकानें लग गई थीं। जहां खरीदारी करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मंदिरों में भी हवन, पूजन का आयोजन शुरू हुआ और कई प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। जन्माष्टमी पर्व भी अन्य त्योहारों की तरह हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इसके चलते लोगों ने पूजन सामग्री खरीदी साथ ही लोगों ने व्रत भी रखा।

सिल्ली के विभिन्न विद्यालयों में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने कृष्ण भगवान की वेशभूषा पहनकर उनके बाल रूप को प्रस्तुत किया। इस दौरान बच्चों के उत्साहवर्धन के साथ शिक्षकों ने उन्हें श्री कृष्ण भगवान के बारे में जानकारी दी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now