---Advertisement---

रांची: मिलिट्री इंटेलिजेंस व झारखंड ATS का छापा, सेना की नकली वर्दी बरामद

On: May 9, 2025 10:57 AM
---Advertisement---

रांची: रांची में सेना की खुफिया एजेंसी (मिलिट्री इंटेलिजेंस) और झारखंड एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर सेना की नकली वर्दी बरामद की है। अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली विशेष सूचना के आधार पर बूटी मोड़ इलाके में स्थित श्री गणेश आर्मी स्टोर पर कार्रवाई की गई। जहां से सेना की नकली वर्दी और बिना इजाजत बनाए गए लड़ाई वाले कपड़े बरामद किए गए। इन नकली वर्दियों को आम लोगों को बेचा जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए दुकान के मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और फिर बॉन्ड भरवाकर उसे छोड़ दिया गया।

इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। ऐसे में इस नकली वर्दी का राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर इस्तेमाल हो सकता था। आपको बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में आतंकवादी सेना की वर्दी में ही आये थे और पर्यटकों को गोली मारी थी, जिसमें 26 पर्यटकों की मौत 22 अप्रैल को हो गई थी। इस वर्दी को बनाने के पीछे मंशा क्या थी उसकी जांच हो रही है। दुकानदार को वर्दी नहीं बेचने की हिदायत की गई है और वर्दी किस-किस को बेची गई है उसकी जानकारी ली जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now