---Advertisement---

गढ़वा: अनुदान राशि 75% बढ़ाने को लेकर वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के शिक्षकों ने किया एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल

On: May 17, 2025 1:26 AM
---Advertisement---

गढ़वा: झारखण्ड राज्य वित्तरहित मोर्चा के आह्वान पर जिले के अनुदानित वित्त रहित संस्थान के कर्मियों ने 75% अनुदान वृद्धि एवं राज्यकर्मी के मांग को लेकर एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल रखा। जिससे दर्जनों माध्यमिक स्कूलों,इंटर कॉलेजों,मदरसा के हजारों बच्चे शिक्षा से वंचित रहे। जानकारी देते हुए माध्यमिक संघ के जिला संयोजक नागेन्द्र पांडेय ने बताया कि  सरकार के हठधर्मिता से 75% अनुदान वृद्धि की संचिका पड़ी हुई है।जबकि वित्तरहित कर्मी बहुत कम पैसा में जीवन यापन कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि जिले के 13 माध्यमिक विधालय,4 इंटर कालेज एवं एक मदरसा वित्तरहित नियमावली के तहत संचालित है।जिसमे पढ़ने वाले छात्रों की संख्या  लगभग 10000है। जबकि 250 से ज्यादा कर्मी कार्यरत हैं। इसी तरह राज्य के सभी वित्त रहित इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों एवं मदरसा विद्यालयों के प्राचार्य/ प्रधानाचार्य एवं शिक्षक कॉलेज -स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लटका रहा और शिक्षक कर्मचारी  मुख्य द्वार पर नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे थे।


यह शैक्षणिक हड़ताल राज्य कर्मी का दर्जा देने और 75% अनुदान वृद्धि के मुख्य मांग को लेकर किया गया है।

शैक्षणिक हड़ताल में राज्य के 1250 संस्थानों में कार्यरत 10000 लगभग शिक्षक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिन केंद्रों पर जहां मूल्यांकन केंद्र चल रहा है। उसे शैक्षणिक हड़ताल से मुक्त रखा गया था। हड़ताल में राज राजेन्द्र प्रताप देव उच्च विद्यालय बिशुनपुरा,खरौंधी उच्च विद्यालय,मुंद्रिका सिंह हाई स्कूल,लोहिया समता हाई स्कूल,किसान उच्च विद्यालय डण्डई,लक्ष्मी चंद्रवंशी कन्या हाई स्कूल,शंकर प्रताप देव इंटर कालेज बंशीधर नगर,अंत्योदय उच्च विद्यालय डंडा के नाम शामिल हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now