July 26, 2026

जमशेदपुर:विद्युत वरण फिर एक बार सांसद रत्न के लिए चयनित,पुष्पगुच्छ अंग वस्त्र और मिठाई के साथ अभिनंदन

FB_IMG_1747669468695.jpg

साकची स्थित भाजपा जमशेदपुर महानगर कार्यालय में सम्मान समारोह

जमशेदपुर को एक और गौरवशाली उपलब्धि पर हार्दिक बधाई

जमशेदपुर: लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय और कर्मठ सांसद आदरणीय श्री विद्युत वरण महतो जी को एक बार फिर “संसद रत्न पुरस्कार 2025” के लिए चयनित किया गया है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु कुमार ओझा यह चौथी बार है जब उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो रहा है, जो जमशेदपुर की जनता के लिए गर्व की बात है।


आज साकची स्थित भाजपा जमशेदपुर महानगर कार्यालय में सांसद का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं मिठाई के साथ सम्मानपूर्वक स्वागत कर उनका अभिनंदन किया गया।

सुधांशु कुमार ओझा ने कहा यह पुरस्कार सांसद महोदय की निष्ठा, समर्पण और जनहित में सतत प्रयासों का प्रमाण है। उन्होंने इस सम्मान को जमशेदपुर की जनता को समर्पित करते हुए कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष के रूप में, समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देता हूँ और आशा करता हूँ कि उनका नेतृत्व हमें आगे भी नए आयामों की ओर ले जाएगा।

ख़बर को शेयर करें।