---Advertisement---

जमशेदपुर: जादू टोना तंत्र मंत्र के चक्कर में दो महिलाओं की हत्या पांच गिरफ्तार

On: May 21, 2025 11:19 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : अंधविश्वास के खिलाफ पूरे देश भर में सरकार और विभिन्न सामाजिक संस्था और लोगों के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है इसके बावजूद तंत्र मंत्र जादू टोना के नाम से हत्याओं का सिलसिला बदस्तूर जारी है। खबर आ रही है कि पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के चक्कर में ग्रामीणों ने दो महिलाओं को मौत के बाद उतार दिया।पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है।

घटना मुसाबनी थाना क्षेत्र के पारुलिया टोला श्रीमतडीह गांव की है। पुलिस के अनुसार, 26 अप्रैल को गांव के एक व्यक्ति सोमा बोदरा की 10 साल की बेटी की मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार वालों को शक हुआ कि गांव की ही 2 महिलाओं ने जादू-टोना कर बच्ची को मार दिया। इसी शक में 14 मई की शाम गांव के डिबरू हांसदा, सोमा बोदरा, मागु हांसदा, चोटका बोदरा और सांडील पूर्ति ने मिलकर दोनों महिलाओं की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शवों को गांव से दूर पश्चिम दिशा में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। 19 मई को मामला दर्ज किया गया और फिर जांच शुरू हुई। जांच के दौरान पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी ने हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस ने गड्ढे में दफनाए गए शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके अलावा हत्या में इस्तेमाल किए गए औजार भी जब्त कर लिए गए हैं। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि यह घटना अंधविश्वास और जागरूकता की कमी का नतीजा है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने