---Advertisement---

ईचा डैम पुनर्निर्माण का निर्णय विस्थापितों के साथ विश्वासघात: जयकिशन बिरुली

On: May 23, 2025 1:21 AM
---Advertisement---

चाईबासा:झारखंड सरकार द्वारा कल टीएसी की बैठक में ईचा डैम परियोजना को पुनः शुरू करने का निर्णय कोल्हान क्षेत्र के लाखों विस्थापितों के लिए एक बड़ा झटका है। यह निर्णय न केवल जनभावनाओं के साथ धोखा है, बल्कि आदिवासी समाज की संस्कृति, आस्था और अस्तित्व पर सीधा आघात है।

ज्ञात हो कि वर्ष 2019 और 2024 के चुनावी घोषणापत्र में वर्तमान सरकार ने ईचा डैम परियोजना को रद्द करने का वादा किया था। इसी वादे पर विश्वास करके विस्थापित क्षेत्र के लोगों ने सरकार को भरपूर समर्थन और बहुमत दिलाया। अब वही सरकार यह कहकर बचने की कोशिश कर रही है कि डैम की ऊँचाई कम कर दी जाएगी – लेकिन सवाल यह है कि पानी से किसकी रिश्तेदारी है?

बारिश में ही जब गाँव डूबने लगे हैं, तो डैम बनने पर 18 से अधिक गाँव, देषाउलि (ग्राम देवता), सासन (दुलसुनुम), और अदिग्ड (पितृ स्थल) जैसे धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का अस्तित्व मिट जाएगा। यह केवल भूमि नहीं, हमारी पहचान, आस्था और इतिहास का विस्थापन है।l

ईचा डैम परियोजना से लाखों आदिवासी और मूलवासी प्रभावित होंगे। यह सरकार पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के इशारे पर आदिवासियों की ज़मीन और संस्कृति को कुचल रही है। ऐसे समय में हम सभी आदिवासी-मूलवासी को एकजुट होकर इसका पुरजोर विरोध करना चाहिए – चाहे वह सड़क हो या सदन।

यदि यह सरकार जनभावनाओं को नजरअंदाज कर अपने फैसले पर अड़ी रही, तो जनता 2029 के चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने