झारखंड

गढ़वा: 18 निगरानी दल, 12 पुलिसकर्मी, मजिस्ट्रेट और CCTV; एक परीक्षार्थी के लिए तैनात हुआ पूरा सिस्टम

गढ़वा: जिले के रमकंडा प्रखंड से मैट्रिक परीक्षा के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सिर्फ एक परीक्षार्थी की परीक्षा के लिए पूरा सरकारी तंत्र मुस्तैद नजर आया।
दरअसल, मैट्रिक परीक्षा में शंकर कुमार सिंह नामक परीक्षार्थी ने संगीत विषय का चयन किया था। उसका परीक्षा केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रमकंडा था। खास बात यह रही कि जब शंकर कुमार सिंह परीक्षा दे रहा था, तब उसकी निगरानी के लिए शासन और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दिया।

शंकर की परीक्षा के दौरान पूरे परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इसके साथ ही एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। इतना ही नहीं, निगरानी के लिए 18 अलग-अलग निगरानी दल और सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस के 12 जवान भी मौके पर मौजूद थे।

सिर्फ एक परीक्षार्थी के लिए इस स्तर की प्रशासनिक तैयारी अब जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। आमतौर पर इतनी कड़ी व्यवस्था सामूहिक परीक्षा केंद्रों या संवेदनशील इलाकों में देखने को मिलती है, लेकिन यहां मामला बिल्कुल उल्टा नजर आया

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।