---Advertisement---

जर्मनी के हैम्बर्ग रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमला, 18 घायल; महिला हमलावर गिरफ्तार

On: May 24, 2025 1:24 AM
---Advertisement---

बर्लिन: जर्मनी के हैम्बर्ग सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक महिला ने चाकू से कई लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में 18 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 6 की हालत चिंताजनक बनी हुई है। अभी तक हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने 39 वर्षीय आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल के आसपास सतर्क रहने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

बता दें कि यह हमला स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 के बीच हुआ, जब एक हाई-स्पीड आईसीई ट्रेन वहां खड़ी थी। माना जा रहा है कि उसने अकेले ही इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है।

बता दें कि जर्मनी के दूसरे सबसे बड़े शहर हैम्बर्ग के डाउनटाउन में स्थित ये स्टेशन स्थानीय, क्षेत्रीय और लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक मुख्य सेंटर है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें