---Advertisement---

प०बंगाल केरल गुजरात और पंजाब के पांच विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव की तिथियों का ऐलान, देखें

On: May 25, 2025 5:42 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल के 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव का बिगुल बज गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने इन चार राज्यों में उपचुनाव की घोषणा कर दी है और तिथियों का भी ऐलान कर दिया है ।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर 19 जून को वोटिंग कराई जाएगी, जिसके नतीजे 23 जून को सामने आएंगे.इनमें पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट भी शामिल है. यहां से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पहले ही अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है.
गुजरात में 2 सीटों पर, केरल-पंजाब और पश्चिम बंगाल की 1-1 सीट पर उपचुनाव होने वाला है.

जिन सीटों पर उपचुनाव होने वाला है वे सभी सीटें इस्तीफे या निधन की वजह से खाली हो गईं थी. जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें गुजरात की कादी और विसावदर विधानसभा सीट शामिल हैं. केरल की नीलांबुर, पंजाब की लुधियाना पश्चिम और पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट शामिल है.
गुजरात की कादी विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक करसनभाई पंजाभाई सोलंकी का निधन हो गया था. वे कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. फरवरी में विधायक के निधन के बाद सीट रिक्त घोषित कर दी गई थी. यही कारण है कि अब यहां उपचुनाव होने वाले हैं.

तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले पीवी अनवर ने अपनी विधायकी से भी इस्तीफा दे था. उस दौरान अनवर ने ऐलान किया था कि वे उपचुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस यहां अपना उम्मीदवार उतारे और वह उसका समर्थन करेंगे. उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब देखना होगा कि अनवर चुनाव लड़ते हैं या फिर नहीं.

पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव की वजह मौजूद विधायक नसीरुद्दीन अहमद है. उनके निधन के बाद सीट खाली हो गई थी. यही कारण है कि अब यहां 19 जून को वोटिंग कराई जाएगी.

पंजाब में बीजेपी ने नहीं उतारा अब तक अपना उम्मीदवार

पंजाब की लुधियाना विधानसभा सीट पर गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन की वजह से उपचुनाव कराया जा रहा है. कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिअद ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. भारतीय जनता पार्टी ने अब तक यहां से अपने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है. ये सीट इस वजह से चर्चा में भी रही है क्योंकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि अरविंद केजरीवाल इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि पार्टी ने इन दावों को खारिज कर दिया और प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने