---Advertisement---

कुश मैनी ने रचा इतिहास, F2 रेस जीतने वाले पहले भारतीय बने

On: May 25, 2025 3:33 AM
---Advertisement---

मोनाको: भारतीय मोटरस्पोर्ट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण में 25 साल के कुश मैनी ने प्रतिष्ठित सर्किट डी मोनाको में रेस जीतने वाले पहले भारतीय ड्राइवर बनकर इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। डैम्स लुकास ऑयल के लिए पायलटिंग करते हुए, मैनी ने फॉर्मूला 2 (F2) स्प्रिंट रेस में जीत हासिल की। मैनी ने स्प्रिंट रेस में शुरू से लेकर आखिर तक एक शांत और शानदार प्रदर्शन के साथ 44:57.639 मिनट में रेस पूरी कर जीत हासिल कर की। वैश्विक मोटरस्पोर्ट मंच पर भारतीय ड्राइवर कभी-कभी ही इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर पाते हैं। इटली के गैब्रिएल मिनी और ब्रिटेन के ल्यूक ब्राउनिंग ने इस रेस में क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया

कुश मैनी ने इस बड़ी जीत के बाद कहा, “पी1, मोनाको में जीतने वाला पहला भारतीय बनना एक बड़ा सम्मान और एक सपना सच होने जैसा है। मैं DAMS और मेरा समर्थन करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद कहना चाहता हूं। हम विश्वास करते रहेंगे।”

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मैं सरकारी बस से चलना चाहता हूं लेकिन जमशेदपुर में सरकारी बस चलती ही नहीं, डीटीओ और प्रशासन जिम्मेदार:सौरभ विष्णु

अब पेट्रोल पंप से नहीं होगी मनमानी खरीदारी,डीजल 200 लीटर की सीमा तय

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, दिव्यांग रवि शंकर मिश्रा को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

पीएम के अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की 11 वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में शामिल हुए झारखंड सीएम हेमंत,बोले!

झारखंड:मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए बड़ी अपडेट, इस जिले के बाद खटाखट ₹5000 आएंगे फटाफट

सिंगर गुरु रंधावा के जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत,लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेवारी! बोला यह तो सिर्फ ट्रेलर