---Advertisement---

केतार के सुप्रसिद्ध डॉ० ओंकारनाथ शर्मा का हार्ट अटैक से निधन,विधायक भानु ने लगाया कंधा

On: September 10, 2023 10:28 AM
---Advertisement---


सूरज वर्मा

केतार (गढ़वा) :— प्रखंड मुख्यालय के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ ओंकारनाथ शर्मा (75 वर्ष) का निधन शनिवार की देर रात्रि में दिल का दौरा पड़ने से हो गया है। उनके निधन की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचकर ढांढस बंधाया। डॉ शर्मा पचास वर्षों से केतार बाजार में रहकर चिकित्सा कार्य के साथ समाजसेवा कर रहे थे। उनके निधन से पूरा गांव में शोक की लहर है। बता दे की डॉ शर्मा को केतार स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने के बाद आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए मेदिनीनगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ राहुल अग्रवाल के पास भर्ती कराया। वहां से वापस शनिवार को रात्रि में करीब 11 बजे घर पहुंचे। इस दौरान रात्रि 2 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉ शर्मा का शव रविवार की सुबह उनके केतार आवास पर पहुंचा। जहां श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। विधायक भानु प्रताप शाही, पुर्व सरपंच रामेश्वर प्रसाद सिंह,मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद, मुखिया प्रमोद कुमार,राम बिचार साहू, अमर नाथ जयसवाल, विश्वनाथ साह,राजू सिंह,गुडन पासवान, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राम भजन गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। डॉ शर्मा का शव उनके पैतृक आवास नगर उंटारी के अहिरपुरवा गांव ले जाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार बांकी नदी तट मुक्तिधाम किया गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, वज्रपात की भी चेतावनी, जानें अपने जिले का हाल 

रांची: रेस्टोरेंट में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वेटर की मौत; गैंगस्टर प्रिंस खान ने दी थी धमकी

मुंह में जबरन डाली सिगरेट, विरोध करने पर साड़ी खींची; जमशेदपुर में महिला के साथ हैवानियत

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कल, तैयारी पूरी