रेलवे सुरक्षा बल ने 10 किग्रा गांजा के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया

---Advertisement---
सिल्ली :- रेलवे सुरक्षा बल मुरी ने शुक्रवार के दिन थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में नारकोष ऑपरेशन के तहत टाटा जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन (ट्रेन संख्या (18101) के जनरल डिब्बा से 10 किग्रा गांजा के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। उक्त व्यक्ति मनजीत सिंह (35) कानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी बताया जाता है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसके ट्रॉली बैग में प्लास्टिक से लिपटे हुए 10 पैकेट गांजा,एक आधार कार्ड, तीन जनरल टिकट एवं दो मोबाइल फोन बरामद हुआ। बरामद गांजा की कीमत लगभग एक लाख रुपए आंका गया। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति से गांजा संबंधित वैध कागजात की मांग की गई परंतु किसी प्रकार का वह वैध कागजात या प्राधिकरण प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर मनजीत सिंह ने खुलासा किया कि वह गांजा को टाटानगर निवासी संजय सोना से खरीदा है और कानपुर निवासी वीरू सोंकर को देने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को जप्त सामान के साथ राजकीय रेल थाना मुरी को सुपुर्द कर दिया। मामले को लेकर राजकीय रेल थाना आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।इस अभियान में आरपीएफ के अवर निरीक्षक पवन कुमार,बसंत मल्लिक,रविशंकर,मुख्य आरक्षी कुमार कौशल,फ्लाइंग टीम के सहायक अवर निरीक्षक अनिल कुमार,आरक्षी हेमंत और डीके जीतरवाल शामिल रहे।