---Advertisement---

जमशेदपुर:गायत्री परिवार के युवाओं का विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित

On: June 1, 2025 2:05 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : अखिल विश्व गायत्री परिवार के तरफ से विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर पूरे देश में रैली,नुक्कड़ नाटक,नशामुक्ति प्रदर्शनी, विद्यालय-महाविद्यालय में सेमिनार जैसे कई कार्यक्रम किया गया ।

इसके तहत गायत्री परिवार टाटानगर का युवा प्रकोष्ठ नवयुगदल और प्रज्ञा महिला मंडल के युवाओं ने प्रातः एग्रीको मैदान में नशा मुक्ति चित्र प्रदर्शनी एवं व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाकर नशा के खिलाफ अभियान चलाया साथ ही साथ पुर्वी सिंहभूम जिले के अनेक स्थानों जिसमे साकची , कदमा, सोनारी, मानगो, गोविंदपुर, भुइयां डीह, पर नशामुक्ति दीप महायज्ञ का आयोजन किया।

कार्यक्रम स्थल पर नशामुक्ति चित्र प्रदर्शनी लगाया गया ।

दीप यज्ञों मे 100 से ज्यादा लोगों ने कभी नशा न करने का संकल्प लिया । इस अवसर गायत्री परिवार टाटानगर के युग सैनिक श्री प्रशांत कालिंदी संजीव सिन्हा ,शंकर यादव, संतोष श्रीवास्तव , निर्मल कुमार , संतोष कालिंदी, श्याम शर्मा , सरोज कुमार, राजन कुमार,लक्ष्मण भगत के साथ प्रज्ञा महिला मंडल की बहनों ने अपना पूर्ण योगदान दिया ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का छठा दिवस संपन्न, “प्रभु राम जानकी विवाह” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

जमशेदपुर: पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

सेगमेंट में पहली बार ट्विन-सिलेंडर सीएनजी किट के साथ लॉन्च,निसान ग्रेवाइट,82,999 रुपये में मिलेगी सरकार प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट

“आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, दूसरे दिन भी जारी रहा नदी सफाई कार्य

शहर के वार्ड 10 में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ, जलजमाव से मिलेगी राहत

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी