---Advertisement---

जमशेदपुर:पृथ्वी पर्यावरण पार्क में पतंजलि सोशल मीडिया की टीम ने योग,आयुर्वेद स्वदेशी व भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों की जागरूक

On: June 3, 2025 12:07 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:पृथ्वी पर्यावरण पार्क मानगो में पतंजलि सोशल मीडिया की टीम ने लोगों को योग, आयुर्वेद, स्वदेशी एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक किया।

पतंजलि सोशल मीडिया के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने कहा कि पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट अपने विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से लोगों में योग, आयुर्वेद, स्वदेशी और भारतीय सनातन संस्कृति का न केवल प्रचार प्रसार कर रही है, बल्कि भारत को स्वस्थ, समृद्ध, वैभवशाली राष्ट्र बनाने में अग्रसर है।

उन्होंने पार्क में आए लोगों से पतंजलि नि:शुल्क योग कक्षा से जुड़ने की सलाह दी। टेक्नोलॉजी और मोबाइल के माध्यम से हम सभी प्रतिदिन स्वामी जी से सीधे जुड़ सकते हैं और प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने स्वस्थ दिनचर्या से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर लोगों को जागरूक किया।

मौके पर पतंजलि युवा भारत के सह राज्य प्रभारी विपिन कुमार, पतंजलि सोशल मीडिया के सह जिला प्रभारी सुजीत कुमार शर्मा, वरिष्ठ योग शिक्षक केदारनाथ गुप्ता, वरिष्ठ महिला योग शिक्षिका आरती सिन्हा, बबीता देवी, प्रकाश नारायण, अभिषेक कुमार, राजीव कुमार, विकास कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का छठा दिवस संपन्न, “प्रभु राम जानकी विवाह” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

जमशेदपुर: पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

सेगमेंट में पहली बार ट्विन-सिलेंडर सीएनजी किट के साथ लॉन्च,निसान ग्रेवाइट,82,999 रुपये में मिलेगी सरकार प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट

“आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, दूसरे दिन भी जारी रहा नदी सफाई कार्य

शहर के वार्ड 10 में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ, जलजमाव से मिलेगी राहत

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी