---Advertisement---

ओडिशा: बलात्कारी से तंग आकर महिलाओं ने उतारा मौत के घाट फिर शव को जलाया, 10 गिरफ्तार

On: June 10, 2025 12:28 PM
---Advertisement---

भुवनेश्वर: ओडिशा के गजपति जिले में 60 साल के रेप के आरोपी की हत्या करके शव जला दिया गया। पुलिस ने 10 लोगों को अरेस्ट किया है, जिसमें 8 महिलाएं और दो पुरुष हैं। पुलिस ने गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर वन क्षेत्र के पास एक पहाड़ी से मृतक की हड्डियां और राख बरामद की। पुलिस ने बताया कि, जिन महिलाओं को पकड़ा गया है, वे सभी यौन शोषण का शिकार हुईं थीं। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर तलाशी शुरू की थी। जिसके बाद पुलिस ने गांव से करीब दो किलोमीटर दूर एक जंगल के पास पहाड़ी से जली हुई अस्थियां और राख बरामद की हैं। पुलिस ने सोमवार को मृतक की हत्या के बारे में जानकारी दी।

इस मामले में गांव के एक वार्ड सदस्य सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना तीन जून की रात को हुई जब व्यक्ति ने गांव में 52 वर्षीय विधवा के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था। जिसके बाद उसके द्वारा यौन उत्पीड़न का शिकार हुई पीड़ितों सहित कुछ महिलाओं ने एक बैठक में व्यक्ति की हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिलाएं आरोपी के घर गईं, जहां वह सो रहा था, 52 वर्षीय विधवा ने अन्य लोगों की मदद से उस व्यक्ति की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को जंगल ले जाकर जला दिया गया। दो पुरुषों ने भी महिलाओं की सहायता की थी। गिरफ्तार की गई छह महिलाओं ने यह स्वीकार किया है कि वे उस व्यक्ति द्वारा यौन शोषण का शिकार हो चुकी थीं और उन्होंने इस पीड़ा को समाप्त करने के लिए यह कदम उठाया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

10 राज्यों के 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवर्षीय चुनाव का बिगुल बजा, देखें पूरी शेड्यूल

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

‘सलवार का नाड़ा खोलना रेप की कोशिश, महज अश्लील हरकत नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत