---Advertisement---

रांची: डीजे पर प्रशासन की सख्ती, डीजे संचालकों को 24 जून तक कराना होगा रजिस्ट्रेशन

On: June 11, 2025 5:43 PM
---Advertisement---

रांची: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार डीजे संचालकों के लिए अनिवार्य रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिया।

जिला प्रशासन द्वारा सभी डीजे संचालकों को सूचित किया गया है कि उन्हें अपने डीजे संचालन का रजिस्ट्रेशन अपने क्षेत्र के संबद्ध पुलिस थाने में 24 जून 2025 तक अनिवार्य रूप से कराना होगा। यह कदम सार्वजनिक शांति, सुरक्षा, और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में उठाया गया है, ताकि डीजे संचालन से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को नियंत्रित किया जा सके।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

सभी डीजे संचालकों को अपने निकटतम पुलिस थाने में संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज, जैसे पहचान पत्र, व्यवसाय का विवरण, और उपकरणों की जानकारी, स्वघोषणा पत्र के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करना होगा एवं सभी नियमों और दिशा-निर्देशों का अनुपालन करना होगा।

अंतिम तिथि: रजिस्ट्रेशन की

अंतिम तिथि 24 जून 2025 निर्धारित की गई है। इस तिथि के पश्चात रजिस्ट्रेशन न कराने वाले संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कानूनी कार्रवाई: माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माना, उपकरण जब्ती, और अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती हैं।

ध्वनि प्रदूषण नियमों का पालन

रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ, सभी डीजे संचालकों को ध्वनि प्रदूषण (नियंत्रण और विनियमन) नियम, 2000 और स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा।

जिला प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन सभी डीजे संचालकों से अपील करता है कि वे इस निर्देश का गंभीरता से पालन करें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now