---Advertisement---

रांची: नशा मुक्ति को ले पदाधिकारियों और कर्मियों को दिलाई गई शपथ

On: June 13, 2025 5:25 PM
---Advertisement---

रांची: शुक्रवार (13.06.2025) को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा तक मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु राज्यव्यापी अभियान के तहत् सभी हितकारकों के साथ भी बैठक आयोजित की गई।

समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा विभाग से प्राप्त तिथिवार कैलेण्डर के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित करते हुए प्रतिवेदन पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारियों/कर्मियों को नशामुक्ति से संबंधित शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि सभी जिम्मेवार नागरिक होने का फर्ज निभाएं और मादक पदार्थों से होनेवाली हानि के बारे में लोगोें को बताते हुए नशामुक्ति के लिए जागरुक करें।

जिला में मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु 10-26 जून 2025 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में समाहरणालय में भी आज हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के सहित जिलास्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने हस्ताक्षर किये।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें