---Advertisement---

रांची: इंटरमीडिएट के जिला टॉपर्स को डीसी ने किया सम्मानित

On: June 13, 2025 5:33 PM
---Advertisement---

रांची: जैक इंटरमीडिएट के डिस्ट्रिक टॉपर के लिए आज दिन खास रहा। साइंस, कॉमर्स और ऑर्ट्स के जिला टॉपर को उनकी उपलब्धि पर जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा तीनों संकायों के जिला टॉपर को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी होनहार बेटियों से बारी-बारी से बात की। सभी से उन्होंने पूछा कि आगे क्या बनना चाहती हो। उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने जिला टॉपर्स से कहा कि सभी कड़ी मेहनत करें और जो भविष्य में जो बनने का इरादा है, उसे प्राप्त करें। उन्होंने जिला टॉपर्स के माता-पिता की विकट परिस्थितियों मेें भी अपने बच्चों को शिक्षित करने की मंशा की प्रशंसा की।

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा इन्हें किया गया सम्मानित:

1- मुस्कान कुमारी, पिता-जितेन्द्र साव, योगदा सत्संग महाविद्यालय की छात्रा हैं। वाणिज्य संकाय में इन्होंने 94.2 प्रतिशत के साथ जिला में पहला और राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त किया है।

2- विज्ञान संकाय में जिया श्रीवास्तव, पिता-गौतम कुमार श्रीवास्तव एवं मुस्कान कुमारी, पिता-महेन्द्र प्रसाद, उर्सुलाइन इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। जिया ने 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिला में पहला और राज्य में चौथा स्थान हासिल किया है।

3- कला संकाय में उर्सुलाइन इंटर कॉलेज की छात्रा अनन्या पॉल, पिता- नवीन पॉल ने 92.6 प्रतिशत अंक के साथ जिला में प्रथम और राज्य में पांचवां स्थान हासिल किया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now