---Advertisement---

रांची: तेज रफ्तार बाइक लोहे के पाइप से टकराई, 2 की मौत

On: June 14, 2025 9:01 AM
---Advertisement---

रांची: राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा सिकिदिरी क्षेत्र के भूसूर जंगल मोड़ पर रात करीब 8 बजे हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे रखे लोहे के बड़े पाइप से टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक और पीछे बैठी एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में जान गंवाने वाली किशोरी की पहचान 16 वर्षीय गीता कुमारी के रूप में हुई है, जो पिठोरिया थाना क्षेत्र के राढ़ा गांव की रहने वाली थी। वहीं बाइक चालक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घायल किशोरी का नाम रेखा मुंडा (15 वर्ष) है, जो गीता की ही गांव की रहने वाली बताई जा रही है।

घटना के कुछ ही देर बाद मौके से गुजर रही 108 एम्बुलेंस ने तीनों को अनगड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक और गीता को मृत घोषित कर दिया। घायल रेखा की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर अनगड़ा थाना की पुलिस भी अस्पताल पहुंची और हादसे की जानकारी ली। शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों शुक्रवार शाम को पिठोरिया चौक जाने की बात कहकर घर से निकले थे और भूसूर स्थित एक गार्डन घूमने गये थे। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव में नया बवाल! कांग्रेस का विधानसभा घेराव, परिमल नाथवाणी के नामांकन पर उठे बड़े सवाल

झारखंड की राजधानी में शर्मनाक वारदात, घर में अकेली युवती को अगवा कर गैंगरेप!मची सनसनी

एसआईपी में निवेश तो बढ़ा, पर रजिस्ट्रेशन के रुझान जता रहे निवेशकों की सतर्कता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!