---Advertisement---

ओडिशा-झारखंड बॉर्डर पर IED ब्लास्ट, CRPF का एक जवान शहीद

On: June 14, 2025 9:44 AM
---Advertisement---

रांची: ओडिशा-झारखंड सीमा पर शनिवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुए विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक जवान शहीद हो गए। शहीद जवान, सहायक उपनिरीक्षक सत्यवान कुमार सिंह (34), उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले थे। वह CRPF की 134 वीं बटालियन का हिस्सा थे। वह माओवादियों द्वारा लूटे गए विस्फोटकों का पता लगाने और उन्हें बरामद करने के लिए ओडिशा पुलिस, झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के साथ एक संयुक्त अभियान में शामिल थे। शहीद सीआरपीएफ अधिकारी का पार्थिव शरीर रांची लाया गया, जहां अंतिम विदाई देने के बाद उत्तर प्रदेश स्थित पैतृक गांव भेजा जाएगा। वीरगति प्राप्त हुए सीआरपीएफ जवान सत्यवान कुमार सिंह की याद में रांची के धुर्वा में स्थित सीआरपीएफ 133 बटालियन मुख्यालय में रेथ लेयिंग सिरोमनी का आयोजन किया गया।

संयुक्त बल जब ओडिशा के राउरकेला जिला अंतर्गत के. बोलांग थाना अंतर्गत जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में तलाशी ले रहे थे, तभी एक छिपा हुआ इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट हो गया, जिससे एएसआई सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में राउरकेला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

किसान सभा सदस्य चमरू महतो का निधन,किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि